Posts

Showing posts from April, 2022

आप सिर्फ खुशी नहीं ख्वाब और हकीकत हैं

Image
आप सिर्फ खुशी नहीं ख्वाब और हकीकत हैं  आप मेरी सांस, स्नेह और सुखों का स्वरूप हैं।  इश्वर का उपहार ही नहीं, आप इश्वरीय व्यवहार हैं  आप मेरे हृदय का स्पंदन और दिल का दीदार हैं।।  इस सृष्टि के हर ग्रंथ और श्रुतियों के समान  मेरे लिए प्रेम ग्रंथ का रसधार हैं।  आप मुझमें बसीं आत्मतृप्ति और मोक्ष का आधार हैं  स्नेह, करुणा, मानवता से लबरेज मित्र व्यवहार हैं।  प्रेम के उपवन में बसी खुशबू की तरह  आप मेरे जीवन का श्रृंगार हैं।  💐💐🌺🌺💐💐

तेरा हूं मैं ताउम्र भर

Image
  वक्‍त , व्‍यवहार , वादा और ये वर तेरा हूं मैं ताउम्र भर। साथ मेरा , स्‍नेह और समर्पण   प्रेम मेरा है तेरे संग जीवन भर।। कर्म मेरा , धर्म , धैर्य और धीरज तुझ संग बीते हर वक्‍त पल-पल।। प्‍यार मेरा यदि कुआं था तो मैं हर रोज बदलूं और तालाब , नदी से गुजरते इश्‍क का सागर बन जाउं। यदि खारापन हो आज तो कल को खरा , स्‍वादिष्‍ट अमृत सा मधुशाला बन जाउं। आज जैसे कल न मिलूं पर आने वाले वक्‍त की सुंदरता का सौंदर्यशास्‍त्र बन जाउं। तेरी मुस्‍कान बन जाउं। तेरा मान , सम्‍मान तेरा गुरूर बन जाउं। तेरी आंखों की चमक और तेरे लबों पर बीखरी मुस्‍कान बन जाउं। बस मैं तेरा रहूं और तेरे प्रेम में रांझा बन जाउं।