एक साथी बहुत जरूरी है

 

अक्सर मैं आॅफिस में यह सुनता रहा हूं कि काम करो, बातें न करो। यह बात वास्तव में सही •ाी है। काम के वक्त यदि हम बात करते हैं तो हमारा दिमाग उन बातों से उत्पन्न विचारों में बहक जाता है और कार्य प्र•ाावित होता है। लेकिन कार्य अवस्था की अवधि यदि अधिक समय की है तो ऐसे में हम एक ऐसा सहयोगी या साथी खोजते हैं, जो हमें कार्य से परे कुछ ऐसी बातोें से एक स्वस्थ्य माहौल बनाए। मुझे याद है कि बचपन के दिनों में जब •ाी हम किसी रिश्तेदारी या खेत-खलिहान अथवा बगीचा जाते तो पिता जी यही कहते कि किसी को साथ ले लो। वे कहीं हमें •ोजते तो मेरे साथ मेरे छोटे •ााई या गांव के किसी हमउम्र बच्चे को लगा देते। उस वक्त हमें क•ाी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि पिता जी ऐसा क्यों करते थे? मुझे याद है कि खेतों में धान की रोपाई या फसल की कटाई के वक्त महिला और पुरुषों का झुंड गीत गाते हुए अपने कार्य को •ोर की लालिमा से सूरज के डूबने तक बहुत तनमयता के साथ करते थे। उनके काम की गति और लोग गीतों का क्रम बहुत ही आकर्षक होता था। फिर •ाी मुझे यह न समझ आया कि आखिर काम के वक्त वो बातें, कहावतें एवं गायन-वादन क्यों किया करते थे? जब •ाी गांव में कोई यज्ञ का आयोजन होता, उस वक्त सैकड़ों महिलाएं क्रमबद्ध व नीतिगत स्वरूप में संगीत के साथ एक दूसरे को सहयोग देती हुई यज्ञ पूर्ण करती थीं। किंतु यह मौन व व्यक्तिगत •ाी हो सकता था, लेकिन उस व्यवहार का मोल मुझे नहीं समझ आया। आज मैं •ोपाल के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में कार्यरत हूं। जहां अक्सर हमलोग अपने कार्य के मध्य एक दूसरे से बात करते हैं और कई बार तो एक-दूसरे के डेस्क पर जाकर कुछ पल खबरों से दूर अपनी और परिवार में स्वयं की •ाूमिका पर बात करते। क•ाी अपने या एक-दूसरे या क•ाी अन्य मित्रों की दिन चर्या या व्यक्तिगत विचारों पर बात कर हंसते। ऐसे में हमारे कुछ वरिष्ठ हमारे पास आकर हमें  चुप करा देते हैं। और कहते हैं कि खुद के काम पर ध्यान दो। ऐसे में हम निश्चित उनका सम्मान कर उनकी बात तो मान जाते हैं, लेकिन कार्य में बोझिलपन महसूस करने लगते हैं। अब जाके यह समझ में आया कि आखिर हमारे पूर्वज और बड़े लोग किसी को साथ में ले जाने को क्यों कहते हैं? काम में लोग संगीत, किस्से-कहानियां, कहावतें और एक साथी का होना एक जरूरी व्यवहार है।


Comments

Popular posts from this blog

पतझड़ सा मैं बिखर जाऊंगा

सही-गलत part 1

प्यार मौत या मोक्ष