हिंदुस्तान हमारा नारा है

 



































































जय हिंद के हैं हम वासी
हिन्‍दुस्‍तां पर जीवन वारा है।
भारत मां के जयकारों से
वीरों ने इसे संवारा है।

 

जयकारा हिंद का,
हिंदुस्तान हमारा नारा है।

हिंदू, मुस्लिम, सिख मिलकर रहते
यहां सभी धर्मों में भाईचारा है।

जन गण मन के जयकारे लगते
संविधान को माना भाग्य विधाता है।

पंजाब, मराठा, तमिलनाडु

तक फैला एक उजियारा है।

अरुणाचल से रोशन होता
भारत देश हमारा है।

यमुना गंगा महानंदा से सिंचित

यहां बहती कावेरी, गोदावरी की मीठी धारा है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक

शुभ बलिदानों की अमर जयगाथा है।

भारत भूमि की प्रेम कहानी
हर प्रांत के दिल में अलख जगाती है।

भारत हैं हम, भारत हैं हम
हर भारतीय अब बस यही गाता है।
 

 

-****

 

भोले भाले बाबा को जो
दिल से कभी भी याद करता है।
डमरू के धुन पर मुस्‍काता
भोला मेरा भक्‍त को मिल जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

पतझड़ सा मैं बिखर जाऊंगा

सही-गलत part 1

प्यार मौत या मोक्ष