हर मुस्कुराहट की एक कहानी होती है
कभी गम, दर्द तो कहीं मचलती जवानी होती है।
आंखों की चमक में भी एक रवानी होती है
आंसुओं को ढंकी पलकें तो रक्स ये रूहानी होती है।
आवाज के जादू में अश्कों की दास्तां बही है
लफ्जों में कभी मोहब्बत तो कभी नफरत मिली है।
चांदनी से रोशन जहां में सिर्फ दीवाने नहीं रहते
मुखौटा लगाए बहरूपियों की मिलावट बसी है।
महफिल में हर शख्स का अक्स अलग-अलग है
खामोश होकर भी लबों पर शोर दिखी है।
अंधेरे धुंध में खोती हैं कहानियां बहुत
रकीब के मोहल्ले में प्यार की बरसात हुई है।
अब छोड़ दिया अपने परायों से यूं मिलना
अकेला दूर हूं तो यार सुकून बहुत है।
-----------------******************




















Comments
Post a Comment