इंटीरियर देखकर मूड हो जाए फ्रेश


त्‍योहारों का सीजन आ चुका है। ऐसे में खूबसूरत और आकर्षक घर हमारी पहली चाहत होती है, ताकि हमारे साथ ही मेहमानों को भी एक नजर में भा जाए। अपने आशियाने को सजाने-संवारने को लेकर हम हमेशा प्रयासरत रहते हैं। लोग सजावट की जब तारीफ करते हैं तो मन प्रसन्‍न हो उठता है। ऐसे भी घर यदि सुंदर दिख रहा हो तो तन-मन में एक सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का सौंदर्यीकरण भी एक कला है।

     घर को सजाने या इंटीरियर डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए के लिए सबसे पहले तो आपको घर के सदस्‍यों के अनुसार उनकी पसंदीदा थीम को चुनना होगा। थीम चुनते वक्‍त चलन में जो थीम हो उसे आप महत्‍व दे सकते हैं। इसके अलावा घर की प्रमुख व बाहरी दीवारों के रंग, कमरे के अंदर का कलर और परिजनों व बच्‍चों के मूड का ख्‍याल रखना बहुत जरूरी है। 

 

 

इंटीरियर डिजाइन के नए ट्रेंडी रंग

 

खूबसूरती की दुनिया हर साल नए-नए रंग लेकर आती है। ऐसे में इं‍टीरियर डिजाइन की कला में इस साल भी कुछ चीजें लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। इसमें प्‍ले लुक, लोकप्रिय, प्रचलित, एंटिक डिजाइन के साथ आरामदायक व सरस लुक को महत्‍व दिया जा सकता है। इससे आप इन त्‍योहारों में घर को आकर्षक लुक देने के साथ ही हर किसी का मन मोह सकते हैं।    

 

अल्ट्रा-कूल मैट : यह आरामदायक मैट निनिश काफी फ्यूचरिस्टिक और क्‍लासी दिखता ही है। इसका प्रयोग फर्श से लेकर फर्नीचर और फिक्स्चर को बेहतर लुक देने में किया जाता है। इसमें कमरे को आधुनिक रंग देने के साथ ऑर्गेनिक रूप दे सकते हैं। शानदार लिविंग रूम और सपनों से सुंदर बेडरूम के लिए सॉफ्ट व मैट लुक को हाइलाइट करते हुए घर को विशेष रूप दिया जा सकता है। इसमें आधुनिक रंग में प्राचीन कला को दर्शाया जा सकता है।

 

सोफिस्टिकेटेड न्‍यूट्रल ग्रेस : मिट्टी के पात्र या टेराकोडा बर्तनों के लुक से घर के आंतरिक व बाहरी भाग की सजावट काफी कूल लुक प्रदान करती है। 2020 में नेचुरल ग्रेज ड्रेंड में है, वहीं घर के अंदर वार्मर ग्रे आधुनिक व ताजा लुक देता है। इसमें लकड़ी के फर्नीचर के साथ पीतल व अन्‍य पसंदीदा धातुओं के पात्र को सजावट के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। 

 

रिवाइटलिंग कोरल्स : लिविंग कोरल के रूप में इसका पैनटोन रंग आपके लिविंग रूम को शांत, जीवंत और आशावादी रंग नारंगी और गुलाबी से मनमोहक बना देता है। हल्‍की टेपेस्ट्री, कुशन और टेक्‍चर सॉफ्ट थ्रो के लुक में भी यह रंग चार-चांद लगाने का काम करता है। इसमें चमकीले व मेटल लुक का भी इस्‍तेमाल आप कर सकते हैं।         

 

 

रिबेलियस फिनिशेस और मिश्रित सामग्री : मिक्स मटेरियल, रंग और टेक्‍सचर के साथ घर को विलक्षण और मन मुताबिक लुक दे सकते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। टेपेस्ट्री, आलीशान कुर्सियां, आकर्षक वस्‍तुएं और सिल्क स्क्रीन के साथ शेड्स, अनाज, लकड़ी, कंक्रीट, ईंटों और धातु के संतुलित मिश्रण से कमरे को मनचाहा रूप देकर हर किसी को प्रभावित कर सकते हैं।

 

स्‍कल्‍पचरल शेप और पोएटिक फॉर्म्स : यह इनोवेटिव शेप से निर्मित वस्‍तुओं से सुंदरता को आकार देने वाली कला है। यह नरम कर्व्स और ठोस, गोल, अनियमित आकार के पारंपरिक शॉपर ज्यामितीय आकृतियों के साथ, आलीशान कपड़ों, धातु की फिनिश और शानदार पत्थरों की डिजाइन व रंग का प्रयोग कर घर को आधुनिक, आकर्षक और मनमोहक लुक देने का काम करता है। इसमें दरवाजे, फर्नीचर, आलमारी व दीवारों की सजावट के सामान सुंदर डिजाइन में आते हैं, जो आपको एक ही नजर में पसंद आ जाते हैं।  

 

 

कम बजट में बेहतर लुक

अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल कर करके अपने घर को आप मेकओवर कर सकते हैं। पुराने फर्नीचर, टेबल व कुर्सियों को बेडसाइड टेबल की तरह प्रयोग किया जा सकता है। केन स्‍टूल को ट्रे से ढंककर उसे रीडिंग लैंप, फ्लावर वास व अलार्म क्‍लॉक रखकर कमरे को आकर्षक बना सकते हैं। वहीं प्‍लेट्स को नए रंग व आकार में लाकर वायर प्लेट हैंगर्स का रूप दे बोरिंग और प्लेन दीवार को ड्रमैटिक लुक दे सकते हैं। फ्लावर वास में ताजे फूल के साथ कंकड़, पत्थर, शंख, कांच, रेत और सीप आदि से नया रूप दें। घर के खाली हिस्‍से में अलग-अलग रंग व साइज की मोमबत्तियों से घर को मनमोहक लुक दिया जा सकता है। बुजुर्गों के वक्‍त की एंटिक वस्‍तुओं को फेंके नहीं, बल्कि उनको ड्राइंग रूम की सजावट का हिस्‍सा बनाएं। ये देखने में अच्‍छे व आकर्षक लगते हैं।       

 


आशियाने को मनमोहक बनाएं

·        दीवारों का अनोखे टेक्‍स्चर से आकर्षक रूप देते हुए कुछ दीवारों को हल्‍की डिजाइन से मनमोहक बना सकते हैं। 

·        कमरों के कोने में बोन्साई लगाकर और दरवाजों के बाहर गमले या ग्रीनरी का प्रयोग कर हर किसी की आंखों को भाने वाला रूप दे सकते हैं।

·        कैंडल स्‍टैंड व सेंटर टेबल पर कांच के बाउल में समुद्री सीप, बालू, शंख व आकर्षक पत्‍थरों आदि से मनभावन लुक दिया जा सकता है। 

·        कमरे के यूज के अनुसार लाइट का प्रयोग करें। हल्‍की व आंखों को सुकून देने वाली लाइट अच्‍छी होती है। 

·        घर को साफ रखते हुए हर सामान व्‍यवस्थित रखें, जो देखने में आकर्षक लगें।

·        ग्‍लास को भी डेटोरेटिव आइटम की तरह आकार के आधार पर प्रयोग किया जा सकता है।

 

एस्‍ट्रो लुक लोगों को भाए

ज्‍योतिष या एस्‍ट्रो के अनुसार घर का नया और ऊर्जा से भरपूर लुक दिया जा सकता है।

·        इसके लिए बच्‍चों के कमरे में हमेशा ब्राइट रंग का प्रयोग करें। लड़के के लिए नीला व लड़की के लिए गुलाबी रंग चयन किया जा सकता है।

·        बेडरूम और ड्राइंग रूम में हल्‍के यानी कूल रंग का प्रयोग करें। जैसे हल्‍का भूरा या सफेद।

·        रूम की एक दीवार पर ब्राइट कलर या ग्‍लास वर्क अच्‍छा लगता है। सबसे व्‍यस्‍त व पसंदीदा कमरे में चमकदार रंग का प्रयोग बेहतर रहता है।

·         दीवारों पर शुभ और मंगलकारी वॉल पेपर देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

·        घर के कोनों में ऑक्‍सीजन से भरपूर पौधे लगाना खुशनुमा लगता है। 

·        फिश व फूलों से कमरे व घर को सजाना बेहतर लुक देता है। आकर्षक पौधे वाले शोपीस आजकल लोगों को खूब भा रहे हैं।

 

त्‍योहारों पर घर की सुंदरता के मंत्र

·        घर की साफ-सफाई प्राथमिक काम है। घर के अंदर के साथ बाहर भी स्‍वच्‍छता का ध्‍यान जरूर दें।

·        त्‍योहारों में ट्रेडिशनल लुक लोगों को ज्‍यादा भाते हैं। परंपराओं को सजावट में इस्‍तेमाल करें।

·        रंगोली और इंटीरियर डिजाइन को ध्‍यान में रखते हुए क्रिस्टल, मल्टी कलर्ड स्टोन, पर्ल वर्क, फूल आदि प्रयोग अच्‍छा रहता है।

·        त्‍योहारों पर फूल-पत्‍तों से घर व कमरे की सजावट काफी सुंदर लगती है।

·        बिजली की लडि़यों के बजाय दीयों का प्रयोग देखने में ज्‍यादा अच्‍छा लगता है।

·        घर की रोशनी, प्रकाश के रंग, लड़ी व दीपक को आकर्षक रूप दे सकते हैं।

·        डिजाइनर तोरण और कंदील का प्रयोग घर में मेन डोर पर करें।

·        कैंडल डेकोरेशन आजकल काफी चलन में है।

 

 

 

सजावट के टिप्स

 

·        स्‍टोर रूम में पड़े एंटीक पीस को मॉर्डन डेकोरेशन के रूप में यूज कर घर को मॉर्डन और डिसेंट लुक दे सकते हैं।  

·        ब्रास या मेटल का डेकोरेटिव पीस या ओल्ड फैशन वॉच आदि हर किसी को भाते हैं। 

·        घर में ढेर सारे डेकोरेटिव आइटम न रखकर एक ही फंटास्टिक आइटम रखकर लोगों का ध्‍यान आकर्षित कर सकते हैं। 

·        दीवार व कमरे की साइज के अनुसार वस्‍तुओं व शौक का आकार चुनें।

·        घर की कलर थीम और फर्नीचर कॉम्बिनेशन का ख्‍याल रखना जरूरी है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतझड़ सा मैं बिखर जाऊंगा

यहां पर काल सर्पदोष की शांति का अनुष्‍ठान तुरंत होता है फलित

अकेला हूँ, खामोश हूँ