इम्यूनिटी बढ़ाएं, बीमारियों को हराएं
स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक
क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर का बेहतर होना काफी जरूरी है। ऐसे में आपकी नियमित
दिनचर्या, पौष्टिकता से भरपूर खानपान
और योग व व्यायाम इम्यूनिटी सिस्टम को अच्छा रखने में काफी सहयोग प्रदान करते
हैं। इसके अलावा तनाव से दूरी व गहरी नींद भी आपको सेहतमंद रखते हैं, साथ ही आपके इम्यूनिटी पावर
को बनाए रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी पावर
को मजबूत कर आप ढेरों बीमारियों और संक्रमण से अपने शरीर को लड़ने के लिए तैयार
कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य
पदार्थों को बढ़ाने की जरूरत है। प्रोटीन हमारे शरीर को L-Arginine अमीनो एसिड प्रदान करता है। यह
एसिड हमारे शरीर में मौजूद सहायक टी-सेल्स को पैदा करता है जो हमारी रोग
प्रतिरोधकर क्षमता मजबूत करने वाली सेल्स को ऊर्जा प्रदान करने का काम करती हैं।
इसे आप दलिया, उबली हुई दालों की सलाद, साबुत अनाज और अंकुरित अनाज से आसानी से पा सकते
हैं।
L-Arginine अमीनो एसिड से निर्मित टी-सेल्स हमारे शरीर के
अंदर पहुंच चुके वायरस व बैक्टीरिया को चारो तरफ से घेर लेती हैं। इसके बाद उन
नुकसानदेह वायरसों को ग्रहण कर उनका ब्लू प्रिंट तैयार करती हैं। यह शरीर की
सुरखा के लिए एंटिबॉडीज बनाने का काम पूर्ण कर हमें सेहतमंद जीवन प्रदान करती हैं।
इसके अलावा योग, व्यायाम, दौड़ना, तैराकी
व जीम आदि का नियमित प्रयोग आपके स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी होते हैं। इनके
जरिये आप एक बेहतर व सेहतमंद दिन पाते हैं। वहीं यदि आप हर रोज धूप का सेवन करते
हैं तो यह आपके शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करने वालीं
टी-सेल्स को ऊर्जा प्रदान करती है।
स्ट्रेस को दूर रहें
योग, मेडिटेशन व व्यायाम आपको हर प्रकार के स्ट्रेस यानी तनाव से दूर
रखने में सहायक हैं। इसके अलावा गहरी नींद और समय पर सोना व जगना भी काफी राहत
पहुंचाने का काम करता है। मेडिटेशन से आपको शांति मिलती है और यह आपके अंदर खुशी
देने वाले हॉर्मोंस श्रावित करता है। तनाव से दूरी आपके शरीर को अंदर से मजबूत
बनाने में सहयोग देता है और इम्यून सेल्स को शरीर के संक्रमित भाग को पहचानने में
मदद करता है। इम्यून सेल्स अपनी पूर्ण क्षमता के साथ संक्रमण फैलाने वाले वायरस पर
हमला कर उसे नष्ट कर देती हैं। तनाव और अवसाद के घातक परिणाम से बचने के लिए रोग
प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना काफी जरूरी है। इसके लिए आप चाहें तो नृत्य, संगीत, भजन-कीर्तन व पुस्तकों का भी सहारा ले सकते हैं। प्रसन्न रहने से
हमारे शरीर में एंडोर्फिन काफी मात्रा में बनते हैं, जो हमें राहत व आराम प्रदान करने का काम करते हैं। आप जैसे ही आराम
महसूस करते हैं वैसे ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। व्यायाम से इम्यूनिटी
पावर मजबूत होती है और व्हाइट ब्लड सेल्स बनते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में
काफी सहायक हैं।
नींद पूरी लें
अच्छी
नींद आपको हर प्रकार के तनाव से मुक्ति देने में सहायक होती है। यह हमारे शरीर को
इम्यून सेल्स के वितरण में सहायक की भूमिका अदा करती है। ऐसे में इस दौरान शरीर
में मौजूद संक्रमित जगह को खोजकर इम्यून सेल्स को पहुंचाना आसान हो जाता है। ये
इम्यून सेल वायरस को खोजकर खत्म कर देते हैं।
अच्छी सेहत के लिए जरूरी
·
रक्त प्रवाह को
बेहतर ढंग से बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी है।
·
साइकिलिंग, हाइकिंग, स्विमिंग व दौड़ने वाले खेल लाभदायक
हैं।
·
दिनचर्या को नियमित
करना सेहत के लिए सबसे पहले जरूरी है।
·
योग व व्यायाम आपको
हमेंशा ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
·
किसी भी प्रकार के
नशे से दूरी बनाकर रखें।
·
तनाव से दूरी आपके स्वास्थ्य
के लिए काफी जरूरी है।
सकारात्मकता बनाए रखें
जीवन को सेहतमंद बनाए रखने के लिए व्यवहार
व विचार में सकारात्मकता काफी जरूरी है। यह आपकी इम्यूनिटी को बनाए रखने में
ऊर्जा स्रोत का काम करती है। कई शोधों में भी यह बात सामने आ चुकी है कि
सकारात्मकता सेहत के लिए वरदान जैसी है। यह इंसान को अंदर से मजबूती देने का काम
करती है। इसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता हमेंशा अच्छी बनी रहती है। इसको बनाए
रखने के लिए अच्छा खाना, पर्याप्त नींद और योग सहयोगी हैं। तनाव
और डर इसके सबसे बड़े शत्रु हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें