 |
ADITYA DEV AND RAJAN KUMAR IN VALMIKI NAGAR PARK |
बिहार को लेकर अन्य राज्यों में निश्चित ही गरीब, मजदूर, अपराधी वाली समझ बनी रहती है। भरोसा हो या कोई काम पूरा न हो तो बिहारी है क्या, का ताना लोग सामने वाले को दे देते हैैं। भले वह बिहार का न हो। न हिंदी न इंग्लिस बोलने जिसे आए उसे आसानी से बिहारी समझने लगते हैैंं। पर,
बिहारी मतलब गर्व है। इसका वर्तमान उदाहरण तो आपको केबीसी के मंच पर ही बिहारियों ने दिखा दिया है। अधिकतर विजेता इसी भूूमि रज के राजा हैं। अत: ज्ञान, समझ, बुद्धि और यश में तो इनका तोड़ ही नहीं। आज ये आईएएस, आईपीएस, एम्स, मेडिकल, आईटी और अनेकों मल्टिनेशनल कंपनियों में अपनेे कौशल से लोहा मनवा रहे हैं। अत: ये यशस्वी बिहार के महान नागरिक विश्व में अपने ज्ञान, संपदा और कौशल से छा चुके हैं।
अपराध की बात करें तो निश्चित कुछ चंद लोगों के दिमाग में बल, बंदूक और बर्बादी का कब्जा है। किंन्तुं यहां की जनता गौतमबुद्ध, महावीर और गुरुगोविंद सिंह को अपना पूज्य मानती हैैै। यहां की उमड़ती नदियों ने यहां केे लोगों को धैर्य का ज्ञान दिया। हर कदम पर यहां केे बच्चों को मजबूत किया, उस कठिन परिस्थिति के लिए जब संपूर्ण चीजें बह जाती हैं। कुछ भी हाथ नहीं रहता।
झूठ इन्हें नहीं आता। क्योंकि ये बचपन से अशोक महान को पढ़ते हैैंं। उनकी जमीं को नमन करते हैं। वह जानते हैं कि युद्ध किसी चीज का हल नहीं। धर्म सर्वोपरि है। धर्म का अर्थ किसी भी रूप में पूजा पाठ नहीं, बल्कि मानव सेवा है। यही प्रेरणा उन्हें भारत के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाती हैैै।
राजनीति के लिए इन्हें अब किसी गुरु की जरूरत नहीं पड़ती। जब अन्य राज्यों के बच्चे ककहरा सीख रहे होते हैैं, यहां के बच्चे गाडि़यों के ब्रांड, राजनीतिक घरानों का हाल, ग्राम प्रधान, विधायक और सांसदों का हाल कहानियों में सुनते और सुनाते हैं। हर बच्चेे के दिल और दिमाग में चाणक्य बसते हैं और कर्म व व्यवहार में चंद्रगुप्त मौर्य का वास रहता हैै। ये चंद्रगुप्त की तरह जीकर शून्य से शासन तक के सफर का सपना देखने लगते हैैं।
धैर्य इनके जैसा किसी के पास नहीं हैैै। यहां के गरीब किसान हर साल प्राकृतिक आपदाओं से जख्मी होते हैैं, पर कभी हार नहीं मानते। ये न पश्चिमी यूपी के किसानों की तरह उपद्रव करते हैैं और न ही महाराष्ट्र के किसानों की तरह आत्महत्या का वरण करते हैैं। ये हमेंशा गुुुुुुुुुनगुनाते हैं, जेहीं विधि रखे राम तहिं विधि रहिये। कर्मठता को हर मुश्किल के बाद दस गुने जोर से मुश्किलों को चुनौती देते हैैं। पर अपने धैर्य को हारने नहीं देते।
Well description to fade out the fake picture of specific state and it's inhabitants.
जवाब देंहटाएंIt is Only one of the national park which is located in Bihar.
जवाब देंहटाएंGaya . Bodhgaya aur kaimur ka psthal bhi hai... Aur rahin baat manav vicahr v vyavhaar ki to vah shabdon me ingit hai.
जवाब देंहटाएंबही खाता सही है ना
जवाब देंहटाएंबोलो बांके बिहारी की जय
जवाब देंहटाएंजय हो भइया जी, जय हो
जवाब देंहटाएं